सर्वेक्षण योजना

विभाग द्वारा वर्तमान में ब्रज संस्कृति के वैविध्यपूर्ण विषयों पर सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण की परियोजना भी संचालित हैं। जिसमें ब्रज संस्कृति से जुड़े अलग-अलग पक्षों पर शोध परियोजना तैयार करने के उपरान्त ब्रज के विभिन्न स्थलों पर जाकर सर्वेक्षण करते हुए विभिन्न परंपराओं का दस्तावेजीकरण किया जाता हैं। इसी योजना के अंतर्गत ‘वृन्दावन के रंग मंदिर का श्रीब्रह्मोत्सव’, ‘वृन्दावन की फूल-बंगला कला’, ‘वृन्दावन की मल्लविद्या परम्परा’, ‘ब्रज की तुलसीकंठीमाला’ एवं ‘ब्रज की साँझी’ आदि विषयों पर भी शोधपरक प्रकाशन किये जा चुके हैं। योजनान्तर्गत वर्तमान में ‘ब्रज के पर्वांत्सवों’ पर सर्वेक्षण कार्य जारी है। 

ब्रज संस्कृति के अप्रसारित पक्षों, इससे जुड़ी लिखित एवं वाचिक परंपरा तथा इसके गौरवशाली सांस्कृतिक परिदृश्य को दर्शाने वाली विविधताओं के अभिलेखन की दिशा में सतत सर्वेक्षण द्वारा संदर्भों के संकलन तथा प्रकाशनों से शोध अध्येताओं और संस्कृति प्रेमी विज्ञजनों को लाभान्वित करना अनुभाग की इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। विगत समय में संस्थान द्वारा निम्नानुसार विभिन्न विषयों पर सर्वेक्षण योजना के अंतर्गत कार्य किये गये हैं-

                    I.             श्रीरंग मंदिर वृन्दावन का श्रीब्रह्मोत्सव

                    II.            ब्रज की तुलसी माला

                   III.            वृन्दावन की मल्लविद्या परंपरा

                   IV.            ब्रज की फूल बंगला कला

                    V.            ब्रज की साँझी कला

                   VI.            ब्रज के पर्वोत्सव

                   VII.           ब्रजभाषा गद्य के अप्रसारित संदर्भ

                  VIII.           ब्रज के लोकगीत