श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि
श्रीकृष्ण जन्मभूमि एक भव्य आकर्षण मन्दिर के रूप में स्थापित है। पर्यटन की दृष्टि से विदेशों से भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए यहाँ प्रतिदिन आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को विश्व में बहुत बड़ी संख्या में नागरिक आराध्य के रूप में मानते हुए दर्शनार्थ आते हैं।
इतिहास
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के मल्लपुरा मोहल्ले में स्थित है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा पुरी में हुआ और संभवत: इसी कारण वह भारत की सात मोक्षदायिनी पुरियों में मानी गई, परंतु मथुरा पुरी का इतिहास भगवान श्रीकृष्ण से भी पुराना है।
- Read more about श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
- Log in or register to post comments