शोध परियोजनायें
इण्डोलॉजी के विभिन्न उपांगों, विश्वविद्यालयी दृष्टि तथा संस्कृति अध्ययन के अन्तर्गत नव फलित पक्षों के सापेक्ष संस्थान संग्रह की पाण्डुलिपि सम्पदा तथा ब्रज की लोक एवं देवालयी परम्पराओं के समन्वय भाव से अनुभाग द्वारा समय-समय पर वृहद एवं लघु शोध परियोजनायें संचालित की जाती हैं। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चार खंडों में ब्रज संस्कृति विश्वकोश परियोजना के समापनोपरान्त संस्थान ‘युग-युगीन श्रीकृष्ण : व्याप्ति और सन्दर्भ’ शीर्षक पंचवर्षीय शोध परियोजना पर कार्य कर रहा है।
वर्ष 2024-25 में अनुभाग द्वारा अपनी विभिन्न शोध गतिविधियों के क्रम में शोध परियोजना के अंतर्गत सेमीनार, व्याख्यान तथा प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा।
